टेक्नोलॉजी: चीनी कम्पनी Xiaomi द्वारा लॉन्च किए गए ये तीन स्मार्टफोन | 





1. Redmi Note 9 Pro 5G
2. Redmi Note 9 5G
3. Redmi Note 9 4G


ये सभी स्मार्टफोन 1 दिसंबर से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। Redmi Note 9 सीरीज में तीन नए फोन की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धता की अभी घोषणा नहीं की गई है। Redmi Note 9 सीरीज़ में पहले से Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 शामिल हैं और ये इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किए गए थे।

1. Redmi Note 9 Pro 5G की चीन में कीमत 1599 चीनी युआन (लगभग 17,900 रुपये) है, जिसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल मिलता है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1799 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 चीनी युआन (लगभग 22,400 रुपये) है। यह ब्लैक, ब्लू और लेक एंड ऑटम रंग के विकल्पों में पेश किया गया है।




2. Redmi Note 9 5G के 6 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल की कीमत 1299 चीनी युआन (लगभग 14,600 रुपये), 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1499 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1699 चीनी युआन (लगभग 19,100 रुपये) है। इसे क्लाउड इंक ग्रे, फ्लोइंग शैडो पर्पल और आउट ऑफ द कैसल पीक रंग विकल्पों में पेश किया गया है| 


3. Redmi Note 9 4G के 4 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 11,200 रुपये), 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1099 चीनी युआन (लगभग 12,300 रुपये), 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1299 चीनी युआन (लगभग 15,600 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 1499 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) है। यह स्मोक वेव ब्लू, मिस्टी ग्रीन और फेदर ब्लैक रंग विकल्पों में उपलब्ध है।


Redmi Note 9 Pro 5G specifications

फ्लैगशिप रेडमी नोट 9 प्रो 5जी 6.67 इंच के फुल-एचडी (2,400x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 250Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसमें दो तरफा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट पर काम करता है, जिसे एड्रेनो 619 ग्राफिक्स प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। Redmi Note 9 Pro 5G में 256 जीबी तक का स्टोरेज है, जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।


Previous Post Next Post