मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अगर सोने का तरीका सही न हो तो नींद बार बार टूटी है और नींद पूरी नही हो पाती है। वहीं अगर सोने का तरीका सही हो तो न सिर्फ आप गहरी नींद ले पाते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचे रह रह सकते हैं। तो आज मैं आपको बताने जा रही हूँ। सोने का वो तरीका जिससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। लेकिन इसके बारे में आज भी 99% लोग नहीं जानते।



 सोने के सही तरीके
आप रात में सोते समय ज्यादातर किस करवट सोते है। यह बात जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। बायीं तरफ करवट लेकर सोना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। जो लोग पीठ के बल सीधे होकर सोते हैं। उन्हें अस्थमा होने चांस ज्यादा होते हैं।


बाई तरफ सोने से पाचन क्रिया अच्छी होती है
बायीं ओर करवट लेकर सोने से आपकी पाचन शक्ति भी बेहतर रहती है। जिन लोगों का पेट खराब रहता है और बदहजमी रहती है उन्हें भी बायीं करवट सोना चाहिए।

 बायीं ओर करवट लेकर सोने की स्थिति में भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत में आसानी से पंहुच जाता है। इसलिए पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है। जो लोग रात में गलत पोजीशन में सोते हैं उन्हें हार्ट में प्रॉब्लम हो सकती है।


 बायीं ओर सोने से पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की बजाय नीचे जाता है। जिससे एसिडिटी नही होती है।
Previous Post Next Post