क्रिकेट:  दोस्तों जैसा की आप जानते हैं की विश्व कप समाप्त हो चुका है और विश्व कप के बाद अब सभी टीम अपनी-अपनी सीरीज खेलने में व्यस्त हो जायेगीं और नए रिकार्ड बनेगें| एक रिकार्ड टी-20 क्रिकेट में भी बनेगा| टी- 20 में 2500 रन बनाने के मामले में ये तीन खिलाडी काफी करीब हैं|



टी-20 क्रिकेट में सबसे पहले 2500 रन

1.रोहित शर्मा





भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 94 मैच खेल चुके हैं| रोहित ने शर्मा 86 पारियों में 2331 रन चुके हैं| इस दौरान उनका औसत 32.37 का रहा| रोहित शर्मा 2500 रन बनाने से मात्र 169 रन दूर हैं|

2.मार्टिन गुप्टिल




न्यूजीलैंड के खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल टी-20 में 2500 रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर है| मार्टिन गुप्टिल ने 76 मैचों में 33.91 की औसत से अब तक 2272 रन बनाये  हैं| उन्हें 2500 रन पूरे करने के लिए 228 रन की जरूरत है|

3.विराट कोहली 




भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अब तक टी-20 क्रिकेट में 67 मैच खेले हैं | विराट कोहली ने  62 पारियों में 50.28 की औसत से 2263 रन बनाए हैं | कोहली 2500 रनों का आकड़ा छूने से मात्र 237 रन दूर हैं|विराट कोहली इस मामले में तीसरे नम्बर पर हैं|




Previous Post Next Post