क्रिकेट: दोस्तों विश्व कप में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड देने की शुरुआत 1992 में हुई थी| विश्व कप में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड का जीतना हर खिलाडी के लिए बहुत बड़ी बात होती है|
विश्व कप 1992 से लेकर विश्व कप 2019 तक इन खिलाडियों को मिला है मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड

1.मार्टिन क्रो


सन 1992 में जब विश्व कप में इस अवार्ड की शुरुआत की गयी थी तो सबसे पहले यह ख़िताब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन क्रो ने जीता था| विश्व कप 1992 में मार्टिन क्रो ने 456 रन बनाए थे|जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब दिया|


2.सनथ जयसूर्या




विश्व कप 1996 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले श्रीलंका के जयसूर्या को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला| जयसूर्या ने इस विश्व कप में 221 रन बनाने के अलावा 7 विकेट भी लिए थे|

3.लांस क्लूजनर



विश्व कप 1999 में साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया| क्लूजनर ने इस विश्व कप में 281 रन और 17 विकेट अपने नाम किये थे|



4. सचिन तेंदुलकर



भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप 2003 में 673 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया था| सचिन ने इस विश्व कप में 2 विकेट भी लिए थे|

5. ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज रहे ग्लेन भी मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीत चुके हैं|मैक्ग्रा ने विश्व कप 2007 में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट लिए थे|

6. युवराज सिंह



विश्व कप 2011 में भारत को विश्व कप जिताने वाले युवराज को 2011 में यह अवार्ड दिया गया| युवराज ने 362 रन बनाने के साथ 15 विकेट लेकर इतिहास बनाया था|

7. मिचेल स्टार्क



ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क ने 2015 विश्व कप बहुत बढ़िया गेंदबाजी का नमूना दिखाया और ऑस्ट्रेलिया विश्व विजेता बना स्टार्क ने इस विश्व कप में 22 विकेट लिए थे|

8.केन विलियम्सन



विश्व कप 2019 तो इंग्लैंड के नाम रहा लेकिन मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जीता| केन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 578 रन बनाये|
أحدث أقدم