आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अनुकूल नहीं है। परिवार में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है और पिता का सहयोग व आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक कार्य करने से आपको शासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुराने मित्रों को सहयोग मिलेगा और मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। जीवनसाथी से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और सायंकाल का समय आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ

दिनभर आज काफी व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ लगी रहेगी। निर्णय लेने की क्षमताओं का आज आपको लाभ मिलेगा।
लंबित कार्यों को पूर्ण सहयोग मिलेगा और छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विस्तार होगा। व्यापार में आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। आपको इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिले तो समय अनुकूल है, आगे चलकर आपको भरपूर लाभ होगा। माता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। सायंकाल के किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन

फिजूल खर्चों से बचें और अगर किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक क्रिया कलापों में व्यवधान हो सकता है। व्यापार में कोई नई डील आपके लिए लाभप्रद हो सकती है। साथ ही बड़े लोगों की मदद से अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा और नई परियोजना शुरू करने का अवसर मिलेगा। सायंकाल के समय गाने बजाने तथा संगीत में रूचि रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा और उसका फल भी अच्छा मिलेगा। संतान का भविष्य मजबूत होने से आपका उसके प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों के सहयोग से आपकी स्थिति मजबूत होगी और परिवार की जरूरत भी पूरी होंगी। अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिससे आपको शत्रु परेशान रहेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। नेत्र संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार की जरूरत है। कर्ज की स्थिति से बचें अन्यथा नुकसान की आशंका बन रही है। पारिवारिक स्थिति तनावपूर्ण रहेगी लेकिन आप धीरे-धीरे सभी समस्याओं को खत्म कर लेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक कष्ट है तो उसमें सुधार होना शुरू हो जाएगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या

आज आपमें निर्भिकता का भाव रहेगा और कार्यक्षेत्र में साहसपूर्ण अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा और उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। संतान की तरफ से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा और धर्म-आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कटुता आ जाएगी। मित्रों की वजह से व्यर्थ व्यय के योग बन रहे हैं। आप मन लोगों का भला सोचेंगे लेकिन कुछ इसे स्वार्थ ही समझेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला

आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और पद में वृद्धि होगी और पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा और लोगों की दिल से सेवा भी करेंगे। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग व आशीर्वाद मिलेगा। नए कार्यों में निवेश आपके लिए शुभ रहेगा और व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। लव लाइफ में नए संबंध स्थापित होंगे और रिश्ते को नया आयाम देंगे। आपको किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य धीरे-धीरे पूरे हनो लगेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास में थोड़ी रुकावट आ सकती है, जिससे आपका मन अशांत व परेशान रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों की गोपनियता बनाए रखें। लव लाइफ पर ध्यान रखें और वाणी का सही प्रयोग करें अन्यथा क्रोध रिश्तों में दरार डाल सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय धैर्य तथा प्रतिभा से सभी समस्याओं को धीरे-धीरे खत्म करेंगे और शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
أحدث أقدم