आजकल कील मुंहासों की समस्या लगभग हर  इंसान को हो जाती है लेकिन इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको बता रहे है कुछ ख़ास टिप्स आइये जानते हैं....

1. दालचीनी तथा शहद का करें यूज


आप दालचीनी के पाऊडर को शहद में मिलाकर एक फेसपेक बनाएं तथा उसको अपने पिंपल्स के ऊपर लगाएं। अब 30 मिनट तक अपने चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद अपना चेहरा धो लें।


2. टूथपेस्ट का करें उपयोग


टूथपेस्ट का उपयोग वैसे तो हम लोग दांत साफ करने के लिए करते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं। ये हमारे पिंपल की समस्या को भी खत्म करने में बहुत उपयोगी होते हैं।

आपको बता दें कि खास कर मिंट वाला टूथपेस्ट इस काम में बहुत लाभदायक साबित होता है। इसके लिए आप पहले बर्फ से अपने पिंपल को सेक दीजिये तथा इसके बाद में 20 से 30 मिनट तक पिंपल पर टूथपेस्ट को लगाएं रखें और उसके बाद अपना चेहरा धो लें।

3. लहसुन तथा लौंग का नुस्खा


आप लहसुन तथा लौंग को पीस कर एक पेस्ट बनाएं तथा इस पेस्ट को अपने पिंपल्स पर रात भर लगाएं रखें। सुबह तक आपके पिंपल्स खत्म हो जाते हैं।


4. सेब का सिरका

सेब का सिरका आपके पिंपल्स को खत्म करने के लिए बहुत कारगर उपाय है। आपको बता दें कि यदि आप अपने पिंपल्स को खत्म करना चाहती हैं तो आप सेब के सिरके को रुई की सहायता से अपने चेहरे पर रात को लगा लें और सो जाएं। सुबह आपको अपने चेहरे पर बड़ा फर्क नजर आएगा। यदि आप कील मुंहासो की समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं तथा पिंपल्स से छुटकारा पाएं।
أحدث أقدم